4 saat - çevirmek

केरल में पेराम्ब्रा सीट से हाल ही में विधानसभा चुनाव में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की पहली महिला विधायक जीतीं। यह हैं फातिमा तहिलिया। फातिमा तहिलिया चुनाव जीतने के बाद खूब चर्चा में आईं। हालांकि एक बार फिर वह खबरों में हैं। इस बार मुस्लिम धर्मगुरुओं की आलोचना के चलते फातिमा सुर्खियां बन गई हैं। यह आलोचना इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने पिछले हफ़्ते एक स्थानीय रेस्टोरेंट के उद्घाटन के दौरान 'निलाविलक्कु' (पारंपरिक तेल का दीपक) जलाया था।

image