4 horas - Traducciones

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज शनिवार को पहली बार जमीन पर उतरने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की कॉकरोच और परजीवी टिप्पणी के बाद बनी सीजेपी आज दिल्ली के जंतर मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन करेगी। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी इसमें शामिल होंगे। देश की कई जानी-मानी हस्तियां भी इस प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं। वहीं दूसरी ओर इस प्रदर्शन पर बाजार की भी नजरें टिकी हुई हैं। चूंकि इस प्रदर्शन में युवाओं की संख्या ज्यादा होगी। ऐसे में जानकारों के मुताबिक यह प्रदर्शन बाजार को भी प्रभावित कर सकता है।

अभिजीत दीपके की ओर से शुरू किया गया यह डिजिटल प्रदर्शन अब केवल एक ऑनलाइन मजाक या मीम नहीं रह गया है। परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ सीजेपी अपने पहले ऑन-ग्राउंड विरोध प्रदर्शन के जरिए अपनी वास्तविक ताकत का परीक्षण करेगी। भारतीय अर्थव्यवस्था, नीति-निर्माण और विदेशी व घरेलू निवेशकों के दृष्टिकोण से भी इस प्रदर्शन के कई मायने हैं।

image