5 hrs - Translate

राजस्थान में जून के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश देखने को मिली है। फ्री मानसून में अच्छी बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पिछले कई दिनों से पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहने के बाद अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, तेज बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) का दौर शुरू हो गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के सक्रिय होने से जयपुर, सीकर, अजमेर, अलवर, टोंक, कोटा, भीलवाड़ा, झुंझुनूं और नागौर सहित कई जिलों में अगले 48 से 72 घंटों तक मौसम खराब रह सकता है।

image