3 uur - Vertalen

"सड़क किनारे जादू दिखाने वाले साहिल पर फिदा हुए आनंद महिंद्रा, पढ़ाई और ट्रेनिंग में मदद का किया ऐलान"
📰 🫡🔥
उत्तराखंड के नैनीताल में सड़कों पर जादू दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाले नन्हे साहिल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छोटी उम्र में शानदार जादू और आत्मविश्वास से भरे अंदाज ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
साहिल की प्रतिभा से प्रभावित होकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वीडियो देखने के बाद उन्होंने कहा कि वह साहिल की पढ़ाई में मदद करना चाहते हैं और उसके जादू के हुनर को आगे बढ़ाने के लिए भी सहयोग देने को तैयार हैं।
आनंद महिंद्रा ने कहा कि यह बच्चा बेहद प्रतिभाशाली है और भविष्य में दुनिया के सबसे बड़े जादूगरों में अपना नाम बना सकता है। सोशल मीडिया पर लोग इस नन्हे कलाकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उसकी सफलता की कामना कर रहे हैं।

"मैं उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूं और उसके जादू के हुनर को आगे बढ़ाना चाहता हूं। यह बच्चा दुनिया के सबसे बड़े जादूगरों में से एक क्यों नहीं बन सकता?"

image