3 horas - Traduzir

🏐 वाराणसी की पावन धरती पर आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-20 (बालक वर्ग) हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' जी (आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अंबरीश सिंह भोला जी (मानद सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश सरकार) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय जी (कार्यकारी निदेशक, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया एवं महासचिव, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ) ने वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन समिति को अपनी शुभकामनाएं एवं सफल आयोजन हेतु बधाई प्रेषित की।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ किया।
🏆 खेलो, सीखो, आगे बढ़ो — यही है सफलता का मंत्र।
#handball #uphandball #u20handball #varanasi #sportsforyouth #handballchampionship

image
image
image