8 horas - Traduzir

भारत मंडपम, नई दिल्ली में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा की सेवा इकाई अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ के तत्वाधान में भारत के 13 राज्यों के वनवासी क्षेत्रों से पधारे कार्यकर्ताओं के संस्कार, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र भक्ति हेतु 43वें वैचारिक क्रांति शिविर के समापन समारोह में सम्मिलित हुआ। इस दौरान वनवासी बंधु मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा एवं अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ के प्रधान श्री सुरेंद्र कुमार आर्य जी; सेक्रेटरी श्री जीववर्धन शास्त्री जी; उप प्रधान श्री विनय आर्य जी; जनरल सेक्रेटरी श्री जोगिंदर खट्टर जी के साथ दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान श्री धर्मपाल आर्य जी और आर्य प्रतिभा विकास संस्थान के चेयरमैन श्री शरद जी उपस्थित रहे।
साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रवाल पैकर्स एवं मूवर्स के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल जी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति श्रीमती सुषमा शर्मा जी एवं श्री संतोष जी समेत अन्य गणमान्य अतिथिगणों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

image
image
image
image