8 saat - çevirmek

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी व माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी महाराज के प्रति हृदय से आभार।
काशी के विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में मेरे निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी कैण्ट के रामनगर स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में रु 4 करोड़ 92 लाख की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मिनी इण्डोर स्टेडियम का शिलान्यास सम्पन्न हुआ।
शिलापट्ट का अनावरण प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अविनाश कुमार मिश्रा जी और सेनानायक श्री अनिल कुमार पांडेय जी ने किया। कमांडेंट आवास के सामने आयोजित इस कार्यक्रम के साथ ही रामनगर में खेल एवं युवा विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हो गई।
यह मिनी इण्डोर स्टेडियम, रामनगर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण करते हैं। इस स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को नया आयाम मिलेगा और वह प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
रामनगर में खेल अवसंरचना के विकास से क्षेत्र की विकास रेखा बदलने वाली है। यह स्टेडियम आने वाले वर्षों में अनेक खिलाड़ियों को तैयार करेगा और क्षेत्र के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा।

image
image
image