4 Std - übersetzen

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले से सास और दामाद की शादी का अनोखा मामला सामने आया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को छोड़कर अपनी ही सास से शादी कर ली। दोनों ने कानपुर नगर कोर्ट पहुंचकर कानूनी रूप से विवाह किया और बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नवविवाहित जोड़ा अपने रिश्ते को स्वीकार करते हुए लोगों से आशीर्वाद देने की अपील करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हैरानी फैल गई। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

image