9 hrs - Translate

मिस कॉल से शुरू हुई प्रेम कहानी, 5 बच्चों की मां ने 19 साल के युवक से रचाई शादी!
एक मिस कॉल से शुरू हुई बातचीत कब प्यार में बदल गई, इसका अंदाजा शायद किसी को नहीं था। खैरा थाना क्षेत्र के खड़ूई बरियारपुर गांव में 36 वर्षीय महिला, जो पांच बच्चों की मां बताई जा रही है, ने 19 वर्षीय युवक से शादी कर ली। इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला और युवक ने बताया कि वे अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को जाने दिया।

image