7 ore - Tradurre

विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारत ने लगाया स्वर्ण पदकों का शतक
अहमदाबाद में आयोजित पहली वैश्विक चैम्पियनशिप में 79 देशों की सहभागिता
भारत ने 114 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया
खेलपथ संवाद
अहमदाबाद। मेजबान भारत ने सोमवार को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में क्लीन स्वीप करते हुए 102 स्वर्ण पदकों सहित कुल 114 पदक जीते। भारत की इस शानदार जीत ने पांच दिवसीय प्रतियोगिता में उसके दबदबे को दिखाया, जिसमें 79 देशों के 522 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। कुल 31 देशों ने कम से कम एक पदक जीता, जबकि 10 देशों ने कम से कम एक स्वर्ण पदक हासिल किया।

image
image
image