4 heures - Traduire

😡गैस सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी, करोड़ों परिवारों पर असर
📰
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी में बड़ा बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उज्ज्वला लाभार्थियों को अब साल में केवल 4 गैस सिलेंडरों पर ही सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इससे पहले लाभार्थियों को 9 सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जाती थी, जबकि योजना की शुरुआत में यह संख्या 12 सिलेंडर प्रति वर्ष थी।
सरकार का कहना है कि यह निर्णय घरेलू गैस खपत के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वहीं विपक्ष और कई उपभोक्ताओं का मानना है कि इस फैसले का असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर पड़ सकता है। वर्तमान में उज्ज्वला योजना देश के करोड़ों परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है।

image