12 hrs - Translate

राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह का एक भावुक दृश्य देशभर के लोगों को भावुक कर गया। देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सिपाही जंजाल प्रविण प्रभाकर को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान ग्रहण करने के लिए उनकी मां मंच पर उपस्थित हुईं। पदक प्राप्त करते समय वह अपने बेटे की याद में भावुक हो गईं और उनके आंसू छलक पड़े। समारोह के दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गले लगकर रोने लगीं। इस भावुक क्षण में राष्ट्रपति ने उन्हें सहारा दिया, गले लगाया और ढांढस बंधाया।

image