विहिप भगवान राम और कृष्ण की प्रेरणाओं पर चलने वाला संगठन: जगन्नाथ शाही
​धनबाद। सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह, धनबाद में विश्व हिंदू परिषद के 10 दिवसीय और बजरंग दल के 7 दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रन्यासी मंडल के सदस्य माननीय जगन्नाथ शाही, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो, वर्ग प्रमुख द्वारिका तिवारी, जिला अध्यक्ष विपिन मंडल एवं विभाग सह मंत्री विकास गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
​बजरंग दल के शिक्षार्थियों ने 7 दिनों की कठिन साधना और प्रशिक्षण के बाद समापन समारोह में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिक्षार्थियों द्वारा प्रस्तुत दंड, नियुद्ध,एस टी,बाधा और सामूहिक योग के प्रदर्शन ने वहां उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित माननीय जगन्नाथ शाही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:
​"विश्व हिंदू परिषद भगवान राम और कृष्ण की प्रेरणाओं पर चलने वाला संगठन है, इसीलिए विहिप का ध्येय वाक्य 'धर्मो रक्षति रक्षितः' है। वहीं, बजरंग दल सेवा, सुरक्षा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ता है। 'रामकाज कीन्हें बिना मोहि कहां विश्राम' हम सभी कार्यकर्ताओं का मूल ध्येय होना चाहिए।"
​उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री राम ने बिना किसी बड़े साधन के वन जाकर, अपने कुशल नेतृत्व से वनवासियों और जीव-जंतुओं को संगठित कर दुराचारी शक्तियों का विनाश किया, वही प्रेरणा हमें आज भी समाज को संगठित करने के लिए लेनी चाहिए। उन्होंने रामराज के आदर्शों, गिलहरी के योगदान, जटायु के बलिदान और भरत-मिलाप के भाईचारे व त्याग का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
​समारोह का कुशल संचालन प्रांत गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय कुमार (प्रांत सह सेवा प्रमुख),रवि वर्मा (प्रांत अखाड़ा प्रमुख)अमर प्रसाद (प्रांत सह विद्यार्थी प्रमुख)संतोष कुमार (विशेष संपर्क सह प्रमुख)विकास कुमार (जिला मंत्री)लालू झा (जिला सह मंत्री)चंदन कुमार (समरसता प्रमुख)अजीत पांडे (विभाग संयोजक)आनंद कुमार (महानगर मंत्री) अशोक कुमार, हरे राम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

image