नया कीर्तिमान, नया इतिहास — सेवा, सुशासन और समर्पण का अद्वितीय अध्याय।🇮🇳
मुंबई स्थित श्री श्री राधा रासबिहारी (इस्कॉन) मंदिर, जुहू में प्रभु श्री राधा-कृष्ण एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के श्रीचरणों में नमन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की।
देश के सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा देने वाले प्रधानमंत्री के रूप में **4399 दिनों का ऐतिहासिक कीर्तिमान** स्थापित करना सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्र प्रथम के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर नई उपलब्धियों के शिखर पर अग्रसर है और विकसित भारत का संकल्प नई ऊर्जा के साथ साकार हो रहा है।
प्रभु श्री राधा-कृष्ण एवं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा की अक्षय शक्ति प्रदान करें तथा भारत विश्व पटल पर इसी प्रकार गौरव के नए आयाम स्थापित करता रहे।
जय श्री राधे-कृष्ण! जय श्री राम!🇮🇳
#narendramodi #pmmodi #4399days #viksitbharat #nationfirst #sevasushasansamarpan