6 часы - перевести

मैक्सिको का शानदार आगाज़, दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया
सह मेजबान ने फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन मैच में हासिल की जीत
खेलपथ संवाद
मैक्सिको सिटी। सह मेजबान मैक्सिको ने अब तक के सबसे बड़े फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन मैच में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।इस बार विश्व कप में 48 टीमें भाग ले रही हैं और खचाखच भरे एज़्टेका स्टेडियम में मैक्सिको की टीम पर अपेक्षाओं का दबाव होना स्वाभाविक था। लेकिन उसके खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई और दक्षिण अफ्रीका को आसानी से हराकर अपने प्रशंसकों को जमकर जश्न मनाने का मौका दिया।

image
image
image