3 часы - перевести

जम्मू-कश्मीर में मां भारती की रक्षा करते हुए उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल (घनसाली) के वीर सपूत, 20 गढ़वाल राइफल्स के जवान रोहित रावत जी की शहादत का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
​महज 21 वर्ष की अल्पायु में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर योद्धा को कोटि-कोटि नमन। आपके इस अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान पर पूरे उत्तराखंड और देश को गर्व है।
​ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस अत्यंत कठिन समय में हमारी पूरी संवेदनाएं शहीद परिवार के साथ हैं।
​शहीद रोहित रावत अमर रहें! 🇮🇳
जय हिंद! भारत माता की जय!

image