4 uur - Vertalen

बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव में चचेरे भाई शिशिर भारद्वाज से प्रेम विवाह करने वाली साक्षी कुमारी (24) की ससुराल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद पति सहित ससुराल के सभी लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपितों की खोज में छापेमारी करने में जुटी है। एफएसएल की टीम भी पहुंचकर साक्ष्य को सुरक्षित किया। मामले को लेकर साक्षी के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव निवासी पिता इंजीनियर नीलेश भारद्वाज ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर, पोस्टमार्टम दौरान शुक्रवार को साक्षी के पिता सहित स्वजन डीएमसीएच के एफएमटी (फोरेंसिक मेडिसिन एंड टाक्सिकोलाजी) विभाग पहुंचे। जहां पिता नीलेश भारद्वाज ने अपने दामाद शिशिर को पुराना अपराधी बताया। कहा कि वह पूर्व में जेल जा चुका है। उस पर हत्या का मुकदमा द