10 uur - Vertalen

उत्‍तर प्रदेश के कलेक्ट्रेट सभागार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग की बेबसी देख जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका का दिल पसीज गया। बरसों से सरकारी दफ्तरों की धूल फांक रहे एक लाचार बुजुर्ग को जब डीएम सरनीत कौर ब्रोका के सख्त तेवर और एसडीएम सदर की 'सुपरमैन' वाली संवेदनशीलता का साथ मिला, तो सालों से अटका काम मिनटों में हो गया। मामला तहसील सदर के गांव छिवलामऊ का है। यहां के रहने वाले बुजुर्ग कंधई लाल अपनी ही जमीन पर कब्जे के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे थे।

दबंगों की नजर और सरकारी लेटलतीफी के बीच फंसे कंधई लाल ने जब अपनी आपबीती डीएम सरनीत कौर ब्रोका को सुनाई, तो डीएम साहब का पारा चढ़ गया। प्रकरण की गंभीरता को भांपते हुए डीएम ने तुरंत ऑन-द-स्पॉट एक्शन लिया और एसडीएम सदर गौतम सिंह को तलब कर फाइल पर तत्काल आर-पार की कार्रवाई के निर्देश दे डाले।

image