3 hrs - Translate

भारत के दिग्गज निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 वर्ष की उम्र में हृदय संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उनके निधन से दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर गहरे सदमे में हैं। मनु की मां सुमेधा भाकर ने बताया कि उनकी बेटी फिलहाल इस दुखद घटना पर कुछ भी बोलने या प्रतिक्रिया देने की स्थिति में नहीं है।
मनु और उनकी मां इस समय देहरादून में हैं, जहां हाल ही में मनु ने वर्ल्ड कप के लिए अपने ट्रायल पूरे किए हैं। सुमेधा ने बताया कि वे दिल्ली लौटने की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्हें देहरादून में ही रुकने के लिए कहा गया है। जसपाल राणा का पार्थिव शरीर उत्तराखंड (उनकी जन्मभूमि) लाया जा रहा है और अंतिम दर्शन के लिए उनके शूटिंग रेंज में रखा जाएगा, जहां मनु उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगी।
जसपाल राणा ने एक खिलाड़ी के साथ-साथ कोच के रूप में भारतीय शूटिंग में अहम योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में ही मनु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीते थे। उनके निधन से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है।

image