आज पावन वृंदावन धाम स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज के श्रीचरणों में सपरिवार उपस्थित होकर दर्शन-पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
ठाकुर जी से माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की। साथ ही प्रार्थना की कि उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, विश्व के प्रत्येक मंच पर नए कीर्तिमान स्थापित करे तथा राष्ट्र विकास की गति और अधिक तीव्र हो।
देश के हर नागरिक के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन हेतु प्रार्थना की।
श्री बांके बिहारी लाल की जय! 🙏