2 d - перевести

पूर्णिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि मधु कुमारी की शादी को अभी सिर्फ 3 महीने ही हुए थे। परिजनों का आरोप है कि वह 2 महीने की गर्भवती थी और ससुराल पक्ष द्वारा 6 लाख रुपये दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई।
घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के फरार होने की बात भी सामने आ रही है। यदि आरोप सही हैं तो यह सिर्फ एक बेटी की नहीं, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे मासूम की भी मौत है।
पुलिस से निष्पक्ष और तेज जांच की उम्मीद है, ताकि सच सामने आए और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

image