2 d - Vertalen

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज गोलीकांड सामने आया। आदर्श नगर वाल्मीकि चौक स्थित एक घर में घुसकर एक युवक ने दो बहनों पर फायरिंग कर दी। हमले में 20 वर्षीय खुशी और 18 वर्षीय निधि गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी जॉनी पहले खुशी से शादी करना चाहता था। करीब डेढ़ साल पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ था, लेकिन कुछ महीने पहले रिश्ता टूट गया। इसके बाद से वह नाराज चल रहा था। आरोप है कि घटना वाले दिन वह घर पहुंचा और मौका मिलते ही दोनों बहनों पर गोलियां चला दीं।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अपनी बात रखी है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। मामले की जांच जारी है, इसलिए सभी आरोपों और दावों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

image