6 ore - Tradurre

फादर्स डे के उपलक्ष्य में राजीव इंटरनेशनल स्कूल में लगे चौके-छक्के
शिक्षकों और अभिभावकों के मध्य खेला गया मैत्री क्रिकेट मुकाबला
नन्हें-मुन्नों ने साझा किए पिता के साथ बिताए अपने खुशनुमा पल
मथुरा। पिता के प्रेम, त्याग, बलिदान और समर्पण के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के उद्देश्य से राजीव इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को शिक्षकों और अभिभावकों के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों की हौसलाअफजाई अभिभावकों, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने की। क्रिकेट मुकाबले का शुभारम्भ केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस उछाल कर किया।

image