12 saat - çevirmek

भिवंडी के फरीद बाग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ अल फरीद बिल्डिंग में हुई एक लापरवाही ने 5 साल के मासूम मोहम्मद अहमद की जान ले ली। बिल्डिंग परिसर में खेलते हुए बच्चा अचानक खुले सेप्टिक टैंक में जा गिरा। वहां मौजूद सुरक्षा के इंतजामों की पोल तब खुल गई जब पता चला कि टैंक का ढक्कन ढीला था। सामने आए CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि खेलते-खेलते बच्चा जैसे ही टैंक के पास पहुंचा, उसका पैर फिसला और वह अंदर समा गया। आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में मातम के साथ-साथ प्रशासन और बिल्डिंग प्रबंधन के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है।

image