कहते हैं कि देश के प्रति जिम्मेदारी और सजगता उम्र की मोहताज नहीं होती। राजस्थान के आदिवासी अंचल डूंगरपुर की एक 13 साल की मासूम छात्रा ने इस बात को सच कर दिखाया है। डूंगरपुर की रहने वाली बाल कवयित्री किम भारतीय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बेहद खास पत्र लिखा है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस नन्ही सी बच्ची ने पीएम मोदी के वीवीआईपी विमान 'एअर इंडिया वन' के प्रवेश द्वार पर बने हमारे राष्ट्रीय प्रतीक 'अशोक स्तम्भ' को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण अनुरोध किया है, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।
#pmmodi #narendramodi #ashokstambh