मध्य प्रदेश के ग्वालियर (डबरा) में हुई 50 लाख की 'हाई-प्रोफाइल' लूट का पुलिस ने ऐसा क्लाइमेक्स निकाला है कि देखने वाले हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।
जिस गर्भवती भाभी ने खुद को बंधक बताकर पुलिस की आंखों में आंसू ला दिए थे, वही इस पूरी फिल्म की डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और विलेन निकलीं। उनके को-स्टार बने खुद के पतिदेव और दो दोस्त!
ननद ने 15 दिन पहले अलमारी खोली भारी-भरकम जेवरात देखकर भाभी जी का ईमान डोल गया। घर में कोई नहीं था। भाभी ने खुद के हाथ-पैर बंधवाए, माथे पर कांच से 'असली' खरोंच लगवाई ताकि पुलिस इमोशनल हो जाए।
पति और उसके दो दोस्तों की मदद से ₹49.50 लाख के जेवर और कैश पर हाथ साफ कर दिया।
भाभी जी ने कहानी तो कड़क बनाई थी कि "बदमाश AC ठीक करने आए थे।" लेकिन वो एक्टिंग में थोड़ा ज्यादा बह गईं। ग्वालियर पुलिस ने जब आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले और मोबाइल की कुंडली (CDR) निकाली, तो पता चला कि AC मैकेनिक नहीं, बल्कि खुद घर के चिराग ही घर को फूंक रहे थे। पुलिस ने 24 घंटे में चारों को अंदर कर दिया और 100% माल बरामद कर लिया।
"सगा भाई ही सगी बहन के घर डकैती डलवा रहा है। कलयुग अपनी चरम सीमा पर है भाईसाहब!"
#gwaliorloot #shockingtwist #gwaliorpolice #oscarlevelacting #crimepatrolfan