3 uur - Vertalen

रोमानिया की जमी हुई झील में जब एक 5 साल की बच्ची बर्फ़ तोड़कर पानी में गिर गई, तब आसपास मौजूद लोग सिर्फ़ मदद का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन भारतीय मूल के निर्माण कर्मी विपिन कुमार ने बिना अपनी जान की परवाह किए बर्फ़ीले पानी में छलांग लगा दी।
विपिन करीब 30 मिनट तक उस मासूम को पानी के ऊपर थामे रहे, जब तक पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंच गई। इस दौरान वे खुद भी हाइपोथर्मिया का शिकार हो गए, लेकिन बच्ची की जान बच गई।
उनकी बहादुरी और इंसानियत से प्रभावित होकर रोमानिया के क्रायोवा शहर ने उन्हें मानद नागरिकता से सम्मानित किया।
कभी-कभी हीरो के पास कोई सुपरपावर नहीं होती, सिर्फ़ दूसरों की जान बचाने का साहस होता है।
#vipinkumar #romania #indianhero #heroicrescue #humanityfirst RealHero IndianPride Courage InspirationalStory GoodNews ViralStory Humanity RomanianCitizenship Bravery TheBetterIndia PositiveNews LifeSavingHero IndiaToRomania InspiringPeople Respect

image