उत्तराखंड की होनहार बेटी प्रेमा रावत को इंग्लैंड में आयोजित टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह उपलब्धि न केवल प्रेमा रावत की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का सम्मान है, बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी तथा नई पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
उनके उज्ज्वल भविष्य और भारतीय टीम की सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएँ।
#premarawat #uttarakhand #teamindia #womencricket #t20worldcup #prideofuttara

image