🌼आइए जानते हैं 51 शक्तिपीठों के बारे में..🌼
आदिशक्ति मां के 51 शक्तिपीठों की उपासना अनादिकाल से की जा रही है। धर्मग्रंथों के अनुसार 51 शक्तिपीठों की यात्रा मनोवांछित फल प्रदान करती है। तो आज हमारे साथ आप भी पढ़िये पवित्र 51 शक्तिपीठों का वर्णन और मांग लीजिए आदिशक्ति से अपनी मन की मुराद।
1.विमला-भुवनेश्वरी शक्तिपीठ- यहां सती का किरीट गिरा था..यह पावन स्थल किरीट में स्थित है.. यहां की शक्ति विमला यानि भुवनेश्वरी हैं और यहां भैरव संवर्त रूप में विराजमान हैं।
2.उमा शक्तिपीठ- यहां सती का केशपाश गिरा था..यह स्थल वृंदावन में अवस्थित है.. यहां की शक्ति देवी कात्यायनी हैं और भैरव भूतेश रूप में विराजमान हैं..
3.महिषमर्दिनी शक्तिपीठ- यहां सती का त्रिनेत्र गिरा था..यह पावन स्थली महाराष्ट्र के कोल्हापुर करवीर में अवस्थित है…यहां की शक्ति महालक्ष्मी हैं और यहां भैरव क्रोधीश रूप में विराजमान हैं..
4.श्रीसुंदीरी शक्तिपीठ- यहां माता सती का दक्षिण तल्प यानि कनपटी गिरा था..यह पावन स्थान श्रीपर्वत में है.. यहां की शक्ति श्री सुन्दरी हैं और भैरव सुन्दरानन्द रूप में विराजमान हैं…
5. विशालाक्षी शक्तिपीठ- यहां माता सती के कर्ण-मणि गिरे थे। यह पावन स्थान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है …यहां की शक्ति विशालाक्षी और भैरव काल भैरव हैं।

image