14 ore - Tradurre

आज कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान परियोजना के टनल खंड में उतरकर कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना माँ शिप्रा के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर कान्ह नदी के दूषित जल को शिप्रा नदी के प्रमुख घाटों एवं पावन तीर्थस्थलों तक पहुंचने से प्रभावी रूप से रोका जा सकेगा।
यह अभिनव पहल माँ शिप्रा की निर्मलता, अविरलता और पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ-साथ सिंहस्थ जैसे विशाल आध्यात्मिक आयोजनों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ नदी तंत्र सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Dr Mohan Yadav Kailash Vijayvargiya

image