4 horas - Traducciones

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने उठाए सवाल

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे कथित तौर पर “फर्जी एनकाउंटर” बताया।

गुप्तेश्वर पांडे का कहना है कि भरत भूषण तिवारी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। वह न चोर था, न डाकू, न लुटेरा, न हत्यारा और न ही आतंकवादी। उनके अनुसार, वह जवनिया गांव के विस्थापितों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहा था।

उन्होंने कहा कि विरोध का तरीका गलत हो सकता है, लेकिन यदि किसी व्यक्ति ने हथियार फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया हो और वह पूरी तरह निहत्था हो, तो उसके बाद गोली चलाना गंभीर सवाल खड़े करता है। उनके मुताबिक, ऐसे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

image