पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी झंडू कुमार और पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी सोमन राणा का राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है।
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अथक मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के बल पर दोनों खिलाड़ियों ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। अब ये दोनों खिलाड़ी विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ। हमें विश्वास है कि आप अपनी उपलब्धियों से देश और राज्य को गौरवान्वित करते रहेंगे।
#biharsports #bssa #dilsekhelomilkejeeto #parasports #teamindia