3 ore - Tradurre

विटिलिगो वॉरियर्स की व्यथा सुन हर आंख से छलके आंसू
"आपबीती" सत्र में जांबाज विटिलिगो वॉरियर्स ने बताई समाज की सोच
कवियों और बुद्धिजीवियों ने विटिलिगो सपोर्ट इंडिया के प्रयासों को सराहा
मथुरा। गुरुवार की शाम लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा एक नया पैगाम लेकर आई। विश्व विटिलिगो दिवस पर विटिलिगो सपोर्ट इंडिया द्वारा आयोजित विटिलिगो वॉरियर्स सम्मान तथा कवि सम्मेलन समारोह के आपबीती सत्र में हर आंख नम थी, हर आंख का नम होना हमारे समाज के सम्वेदना-शून्य होने का जीवंत उदाहरण है। खैर, विटिलिगो सपोर्ट इंडिया के इस मंच से जो संदेश मिला, वह भविष्य में विटिलिगो वॉरियर्स के जीवन में आशा और आत्मविश्वास की ऊर्जा भरेगा इसमें कोई संदेह नहीं है।

image