19 hrs - Translate

राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे और स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। एलएनटी रोड के पास रहने वाले दो सगे भाइयों के परिवारों के चार मासूम बच्चे अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ट्यूशन से लौटने के बाद घर से निकले ये बच्चे देर रात तक वापस नहीं लौटे। जब आस-पास की हर संभावित जगह पर तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो बदहवास परिजनों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
लापता बच्चों में अनिरुद्ध साहनी की बेटियां अंशिका (13) व आराध्या (9) और पप्पू साहनी की बेटी सलोनी (11) व बेटा सचिन (😎 शामिल हैं

image