11 hrs - Translate

यूरोप के कई देश इस समय भीषण गर्मी झेल रहे हैं. ब्रिटेन, फ्रांस और दूसरे देशों में जून के तापमान ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगर क्लाइमेट चेंज नहीं होता, तो इस बार की इतनी तेज गर्मी पड़ना लगभग नामुमकिन था. उनका कहना है कि पिछले 20 साल में रात के समय पड़ने वाली खतरनाक गर्मी का खतरा करीब 100 गुना बढ़ गया है. ऐसे में उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर धरती का तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो आने वाले सालों में हालात और खराब हो सकते हैं.

वैज्ञानिकों ने बताया कि जिन इलाकों का अध्ययन किया गया, वहां जून में इससे पहले इतनी तेज गर्मी कभी नहीं देखी गई. ब्रिटेन में जून का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया. कई जगहों पर गर्मी की वजह से लोगों की मौत हुई, बिजली सप्लाई पर असर पड़ा और स्कूल भी बंद करने पड़े. उनका कहना है कि अगर ऐसी ही गर्मी 1976 में पड़ती, तो तापमान आज के मुकाबले करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस कम होता.

#europeheatwave #climatec****e #globalwarming #extremeheat #heatwave #uk #atcard #aajtaksocial #aajtakrk

image