23 horas - Traduzir

ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से विख्यात भारत के महान राष्ट्रवादी, प्रखर चिंतक, समाज सुधारक, शिक्षाविद्, दूरदर्शी अर्थशास्त्री तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत श्री दादाभाई नौरोजी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

दादाभाई नौरोजी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सत्यनिष्ठा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने ऐसे समय में भारत की आवाज़ को विश्व मंच तक पहुँचाया, जब देश अंग्रेज़ी शासन के अत्याचारों और आर्थिक शोषण से जूझ रहा था। उन्होंने अपने गहन अध्ययन और अद्भुत दूरदर्शिता के माध्यम से यह सिद्ध किया कि किस प्रकार भारत की अपार संपदा को अंग्रेज़ी शासन द्वारा व्यवस्थित रूप से बाहर ले जाया जा रहा है। उनकी प्रसिद्ध "ड्रेन थ्योरी" ने भारतीयों में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया और स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक शक्ति प्रदान की।

image