देशभर में ई20 पेट्रोल, यानी पेट्रोल में 20 फीसदी तक इथेनॉल के मिश्रण को लेकर एक से बढ़कर एक ऐसी-ऐसी खबरे आ रही हैं कि जिनके बारे में जानकर बाइक और कार मालिकों के बीच असंतोष पनप रहा है।
माइलेज घटने, परफॉर्मेंस बिगड़ने और यहां तक कि इंजन पार्ट्स खराब होने की कथित खबरों के बीच बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप ने E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मनीष ने दावा किया है कि उनकी मात्र 2 महीने पुरानी और 12,000 किलोमीटर चली टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का इंजन खराब हो गया है।
उनका आरोप है कि फ्यूल टैंक से निकाले गए पेट्रोल में 20 फीसदी से अधिक इथेनॉल और अशुद्धियां (कचरा) पाई गई हैं। मनीष ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि टोयोटा ने इस समस्या को वॉरंटी में कवर करने से मना कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद देशभर के वाहन मालिकों के बीच ई20 पेट्रोल की गुणवत्ता और इंजन पर इसके असर को लेकर बहस छिड़ गई है।
#manishkashyap #nitingadkari #ethanol