8 horas - Traducciones

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में किराएदार की हैवानियत का खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ पिपरा नई कॉलोनी में रहने वाले कल्पेश राय ने फिरौती के लिए मकान मालिक विनय सिंह के छह वर्षीय बेटे अंशुमान का अपहरण कर लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने मासूम का सिर दीवार पर पटककर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कल्पेश रातभर पीड़ित परिवार के साथ मासूम को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो आरोपी बच्चे को खंडहर की तरफ ले जाता दिखा। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर शव बरामद करा दिया।
#lucknowwale #gorakhpurcrime #kidnappingmurder #upcrime #shockingnews

image