4 ore - Tradurre

खौफ नाक मंजर : पत्नी ने पति का मर्डर कर टॉयलेट में दफन कर दिया फर्श पर लगवा दी टाइल्स 45 दिन के बाद मिला कंकाल

आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में टाइल्स लगवा दीं।

फिर 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही। गुमशुदा का पोस्ट छपवाकर थाने में गुमसूदा की रिपोर्ट लिखवाई थी
पुलिस ने आसपास की CCTV खंगाला तो पता नहीं चला

तब पत्नी पर शक हुआ वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो पत्नी घबरा गई।

पुलिस ने जब पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बाथरूम की फर्श तोड़कर कंकाल बरामद किया। घटना का खुलासा होने के बाद बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। मामला थाना सिकंदरा के प्राक्षी टावर चौकी क्षेत्र का है।