3 hrs - Translate

शूटर युग प्रताप सिंह राठौर ने कांस्य पदक पर लगाया निशाना
आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप में साधे सटीक निशाने
खेलपथ संवाद
भोपाल। इंदौर के युवा पिस्टल शूटर युग प्रताप सिंह राठौर ने जर्मनी के सुहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व शूटिंग चैम्पियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 217.5 का स्कोर कर यह उपलब्धि हासिल की।

image