उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक मां पर अपने ही दो साल के बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में कबूल किया कि बच्चा उसके प्रेमी से मिलने और उसके साथ बाहर जाने में रुकावट बनता था। इसी वजह से उसने मासूम का गला घोंटकर उसकी जान ले ली। यह मामला मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सहरिया गांव का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला मीनू के चार बच्चे हैं। उसका सबसे छोटा बेटा महज दो साल का था।
महिला का पति सुरेंद्र ट्रक चालक है और काम के कारण अक्सर घर से बाहर रहता है।

image