पति-पत्नी के बीच विवाद की तमाम खबरे सामने आती रहती हैं, हालांकि मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराबी पति से एक महिला इतनी ज्यादा परेशान हो गई कि उसने अपने पति को खंभे से बांध दिया। जब वह अश्लील गाली-गलौच करने लगा तो पत्नी ने उसके मुंह में टेप को टेप से बंद कर दिया। इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह उस जगह का है, जहां महिला सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाओं द्वारा 12 मार्च से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन में शामिल एक महिला का पति शराब पीने से बाज नहीं आ रहा था। कई बार पत्नी ने उसे समझने का प्रयास किया। इस बीच 29 जून की देर शाम को वह शराब की दुकान पर पहुंच गया। पति ने शराब ली और पी भी लिया, लेकिन वह अपने घर नहीं गया। शराब के नशे में शख्स ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच जाकर उन्हें उकसाने का प्रयास किया। वह अपनी पत्नी से अभद्रता करने लगा। इससे नाराज पत्नी ने शराबी पति को खंभे से बांध दिया। खंभे से बांधे गए व्यक्ति की पहचान संजू चौधरी के रूप में हुई है, जबकि उन्हें बांधने वाली उसकी पत्नी है। जब शराबी पति गाली-गलौच करने लगा तो उसके मुंह में टेप भी चस्पा कर दिया गया। महिला का आरोप है कि शराब ने उसके परिवार की खुशियां छीन ली हैं और जब वह खुद शराबबंदी की लड़ाई लड़ रही है, तब उसका पति शराब पीकर आंदोलन की भावना को कमजोर कर रहा है।

image