5 часы - перевести

बेटी को लिफ्ट देना पड़ा भारी! ग्वालियर में युवक पर चाकू से हमला
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 21 वर्षीय युवक ने रास्ते में एक युवती से एक्टिवा पर लिफ्ट ली। आरोप है कि युवती के पिता और चाचा ने दोनों को साथ देख लिया और गुस्से में युवक के सैलून में घुसकर बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान युवक पर चाकू से भी हमला किया गया, लेकिन वह पीछे हट गया जिससे चाकू पेट की बजाय हाथ में लगा। बीच-बचाव करने आए युवक के बुजुर्ग पिता के साथ भी मारपीट की गई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
क्या सिर्फ बेटी को लिफ्ट देने पर इतनी हिंसा जायज़ है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

image