8 Std - übersetzen

प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती और इस बात को हैदराबाद की मात्र २ साल ७ महीने की नन्हीं आिशी गली ने सच साबित कर दिखाया है। आिशी ने शतरंज की दुनिया में एक ऐसा कारनामा किया है जिसने बड़ों-बड़ों को हैरान कर दिया है। गचीबोवली में रॉय चेस एकेडमी द्वारा आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम में इस नन्हीं विलक्षण प्रतिभा ने मात्र १७ मिनट और १ सेकंड में १०० 'पॉन प्रमोशन चेकमेट' शतरंज पहेलियों (Chess Puzzles) को सफलतापूर्वक हल कर दिया।
दिलचस्प बात यह है कि आिशी को ३० मिनट में ७५ पहेलियां हल करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी असाधारण गति और सटीकता से लक्ष्य से कहीं आगे बढ़कर रिकॉर्ड समय में १०० पजल सही-सही हल किए। नेशनल चेस आर्बिटर एस. सुब्बा राजू द्वारा प्रमाणित इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अब 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन' में दर्ज कराने के लिए भेजा जा रहा है, जिसके बाद आिशी को ब्रिटिश संसद में सम्मानित किए जाने की उम्मीद है।

image