1 د - ترجم

सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या और क्यों वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन दिनों मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक अनोखा वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा पहाड़ों और नदियों के बीच घूमता तो नजर आ रहा है, लेकिन उनके हाथों में जो चीज है, उसने सबका ध्यान खींच लिया है। दरअसल, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के हाथ से अपने हाथ में लोहे की एक लंबी जंजीर बांध रखी है।
बता दें कि इंदौर के एक सोशल मीडिया से शेयर किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर 'डर के माहौल' के बीच जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की रील्स और मीम्स बना रहे हैं। रील में युवक का दाहिना हाथ और युवती का बायां हाथ जंजीर से जुड़ा हुआ है। दोनों बेखौफ होकर प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते नजर आते हैं। वीडियो पर लिखी टैगलाइन 'बॉडीगार्ड धोखा दे सकते हैं, सांकल नहीं' सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खूब वायरल हो रही है।
#viralnews #facebookviral #socailmedia #post #viral— in India.

image