3 часы - перевести

सेवा, सुशासन, समर्पण कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा एकीकृत बागवानी के क्षेत्र में किए जा रहे हमारे नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित होना हमारे लिए अत्यंत गर्व, प्रेरणा और जिम्मेदारी का क्षण है।
माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी एवं गंगोत्री विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेश चौहान जी के करकमलों से यह सम्मान प्राप्त करना हमारे लिए अविस्मरणीय उपलब्धि है।
यह सम्मान केवल हमारा नहीं, बल्कि उन सभी किसानों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का भी है, जिन्होंने हमारे प्रयासों पर विश्वास किया। हम भविष्य में भी ट्राउट मछली उत्पादन, कीवी, सेब एवं एकीकृत बागवानी के माध्यम से उत्तराखण्ड की कृषि और बागवानी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
उत्तराखण्ड सरकार का हार्दिक आभार।
"सम्मान प्रेरणा देता है, और प्रेरणा नई सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करती है।" 🌿🍎🐟🙏 Saurabh Bahu****a

image