2 часы - перевести

ताजनगरी आगरा में 44 साल के पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की हत्‍या कर डेडबॉडी बाथरूम में दफनाने वाली रूबी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज बताए हैं। रूबी ने बताया कि पति ने उसकी जिंदगी जहन्‍नुम बना दी थी। सुरेंद्र बेरोजगार होने के साथ ही नशेबाज भी था। घर का खर्चा निकालने और बच्‍चों को पालने के लिए रूबी सिलाई करती थी। पति शराब पीकर उससे बेवजह मारपीट करता था और पैसे भी छीन लेता था।
रूबी ने बताया कि बेटियां बड़ी हो रही थीं, लेकिन पति को किसी बात की चिंता नहीं थी। वह उन्‍हें भी सबके सामने गंदी गालियां दी थीं। किसी रिश्‍तेदार से भी उसकी नहीं बनती थी। बीते 16 मई को सुरेंद्र ने राजस्‍थान के भरतपुर में अपने मामा के घर जमकर बवाल किया था। वहां लोगों ने सुरेंद्र की जमकर पिटाई की थी। इसके बाद सुरेंद्र घर आया और गुस्‍सा रूबी के ऊपर उतारा और उसकी जमकर पिटाई की। भरतपुर कांड के बाद रूबी को अहसास हुआ कि पति को जिंदा रहना अब उसके लिए ठीक नहीं है। उसने गुस्‍से में आकर सुरेंद्र को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दीं। इससे पहले बच्‍चों को अपने जेठ के यहां भेज दिया था।

image