2 horas - Traduzir

मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के लगमा गांव में एक प्रेम कहानी का ऐसा “क्लाइमेक्स” हुआ जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है 😄💍
लगमा गांव निवासी रवि कुमार (पिता प्रदीप मांझी) और टेटिया निवासी करिश्मा कुमारी (पिता अमरजीत मांझी) पिछले करीब 2 साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे ❤️
बताया जा रहा है कि रवि ने करिश्मा को मिलने के लिए गांव बुलाया था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था… तभी गांव वालों की नजर दोनों पर पड़ गई 👀
फिर क्या था—गांव में “ऑन द स्पॉट पंचायत” बैठी ⚖️
दोनों परिवारों को बुलाया गया, काफी देर बातचीत चली और आखिरकार सभी की सहमति से मंदिर में शादी करा दी गई 💍
अब यह पूरी घटना वीडियो में कैद होकर इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है और लोग इसे “गांव का रियल लाइफ लव एंड मैरिज एपिसोड” बता रहे हैं 😂

image