2 saat - çevirmek

हिमाचल में 20 वर्षीय युवती ने पहले भाग कर LOVE MARRIAGE 😢 अब दोबारा किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ भागी 😳 पिता में दर्ज करवाई FIR 🚨
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बीड़ क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। करीब एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाली 20 वर्षीय विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला 6 जुलाई को अपने मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह न तो ससुराल पहुंची और न ही वापस मायके लौटी।
महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पिछले साल अगस्त में घर से भागकर प्रेम विवाह किया था, जिसे बाद में दोनों परिवारों ने स्वीकार कर लिया था।
पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और लापता महिला की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

image