4 uur - Vertalen

स्ट्राइकर एरलिंग हालांड जिसने दुनिया को बनाया अपना मुरीद
छोटे क्लब से विश्व फुटबॉल के शिखर तक बजा शोहरत का डंका
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। हालांड, हालांड, हीज़ अ ब्लू जस्ट लाइक हिज़ डैड, नाउ हीज़ ऐट द एतिहाद, हा-हा-हा-हालांड। इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स, फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप स्टेटस पर यह फैन-चैंट खूब सुनाई दे रहा है। इसके साथ लम्बे कद, सुनहरे बाल और वाइकिंग योद्धा जैसे लुक वाले एक फुटबॉलर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। यह हैं नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग ब्राउट हालांड, जिनकी लोकप्रियता अब फुटबॉल के मैदान से निकलकर सोशल मीडिया की सबसे बड़ी चर्चाओं में शामिल हो चुकी है।

image